16 मार्च 2014 - 20:30
तकफ़ीरी आतंकवाद एक अन्तर्राष्ट्रीय ख़तरा है

यमन के एक प्रख्यात धार्मिक लीडर नें चेतावनी दी है कि तकफ़ीरी आतंकवादियों से न केवल मुस्लिम देशों को बल्कि पूरी दुनिया को ख़तरा है।

यमन के एक प्रख्यात धार्मिक लीडर नें चेतावनी दी है कि तकफ़ीरी आतंकवादियों से न केवल मुस्लिम देशों को बल्कि पूरी दुनिया को ख़तरा है। न्यूज़ नूर की रिपोर्ट के अनुसार यमन के जाने माने धार्मिक लीडर शमसुद्दीन मोहम्मद शरीफ़ुद्दीन नें कट्टरपंथी आतंकवादियों के बड़ते ख़तरे से दुनिया के देशों को ख़बरदार करते हुए कहा कि तकफ़ीरी आतंकवाद से न केवल इस्लामी देशों बल्कि पूरी दुनिया को ख़तरा है। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि अब पूरी दुनिया को तकफ़ीरी सोच के गंभीर परिणामों का एहसास हो गया है और सभी इस बात पर एकमत हो गए हैं कि तकफ़ीरी सोच पूरी दुनिया के लिये एक ख़तरा है। उन्होंने कुछ अरब देशों के द्वारा इन तकफ़ीरी आतंकवादियों का समर्थन करने पर उन अरब देशों की कड़े शब्दों में आलोचना की। 19 जनवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सय्यद अली ख़ामनाई नें इस्लामी दुनिया को तकफ़ीरी आतंकवाद से होने वाले ख़तरों के बारे में सावधान किया था।